| Attribute | Details |
|---|---|
| Song Name | Breathless |
| Singer Name | Shankar Mahadevan |
| Lyrics Name | Breathless Lyrics |
| Music Director | Shankar Mahadevan |
| Label | Saregama India Limited |
Breathless Lyrics
Breathless Lyrics In Hindi
मैं हूं और खोए हुए प्यार की यादें हैं
मैं हूं और खोए हुए प्यार की यादें हैं
मैं हूं और खोए हुए प्यार की यादें हैं
अब जो मेरे दिन और अब जो मेरी रातें हैं
उनमें सिर्फ आंसू हैं, उनमें सिर्फ दर्द की, रंज की बातें हैं
और फ़रियादें हैं मेरा अब कोई नहीं
मैं हूं और खोए हुए प्यार की यादें हैं
डूब गया है दिल गम के अँधेरे में
मेरी सारी दुनिया है दर्द के घेरे में
मेरे सारे गीत आहों में ढले
बन के दीवाना अब यहां-वहां फिरता मैं हूं
ठोकर खाता हूं उन राहों में
जहाँ उसने देखा था, जहाँ उसने चाहा था
जहां मैं हंसा था और बाद में रोया था
जहाँ उसने पाया था, पाके खोया था
जहां कभी फूलों के कलियों के साए थे
रंगीन-रंगीन महकी रुत ने
हर इक कदम पर रास रचाये थे
गुलशन-गुलशन दिन में उजाले थे
जगमग-जगमग नूर था रातों में झिलमिल-झिलमिल
जहाँ मैंने ख्वाबों की देखी थी मंजिल
जहां मेरी कश्ती ने पाया था साहिल
जहाँ मैंने पाई थी पलकों की छाँव
जहाँ मेरी बाँहों में कल थी किसी की मरमरी बाहें
जहां एक चेहरे से हटती नहीं थी मेरी निगाहें
जहां कल नरमी ही नरमी थी
प्यार ही प्यार था बातों में, हाथ थे हाथों में
जहाँ कल गये प्रेम तराने
जहाँ कल देखे थे सपने सुहाने
किसी को सुनाए थे दिल के फ़साने
जहां कल खाई थी जीने की, मरने की कसम
तोदी थी दुनिया की सारी रस्में
जहां कल बरसा था प्रीत का बादल
जहाँ मैंने थामा था कोई आँचल
जहां पहली बार हुआ था मैं पागल
अब उन राहों में कोई नहीं है
अब हैं वो राहें वीरां-वीरां
दिल भी है जैसा हैराँ-हैराँ
जाने कहाँ गया मेरे सपनों का मेला
ऐसे ही ख्यालों में खोया-खोया
घूम रहा था मैं कबसे अकेला
चमका सितारे जैसा कोई गगन में
गूँजी सदा कोई मन आँगन में
किसी ने पुकारा मुझे, मुड़ के जो देखा मैंने
मिल गया खोया हुआ दिल का सहारा मुझे
जिसे मैंने चाहा था जिसकी मैंने पूजा थी
लौट के आया है, थोड़ा शर्मिंदा है, थोड़ा घबराया है
ज़ुल्फ़ परेशान हैं, कनपटे होठ और भीगी हुई आँखें हैं
देख रहा है मुझे गुमसुम-गुमसुम
उसकी नज़र जैसे पूछ रही हो
इतना बता दो कहीं ख़फ़ा तो नहीं तुम
प्यार जो देखा फिर मेरी निगाहों में
अगले ही पल था वो मेरी बाहों में
भूल गया मेरा दिल जैसा हर गम
बदल गया जैसा दुनिया का मौसम
झूमे नज़ारे और झूमी फ़िज़ाएँ
और झूमे चमन और झूमी हवाएँ
जैसे फिर कहने लगी सारी दिशाएँ
कितनी हसीं है, कितनी सुहानी
हम दोनो की प्रेम कहानी
हम दोनो की प्रेम कहानी
हम दोनो की प्रेम कहानी

